लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- स्थिरता की बात करता है ये बजट, पिछले साल की कुछ योजनाओं को आगे बढ़ाया

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 11, 2022 12:19 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा के जवाब में कहा कि ये बजट स्थिरता की बात करता है। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में हुई आम बजट चर्चा पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जवाब दिया1 फरवरी को बजट पेश करते हुए सीतारमण ने आगामी 25 सालों को 'अमृत काल' बताया थाइस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली: राज्यसभा में हुई आम बजट चर्चा पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास भारत की आज़ादी के 100 साल पूरे होने पर कोई विजन नहीं होगा तो हमें उसी तरह से भुगतना पड़ेगा जैसे हमें 70 सालों में भुगतना पड़ा जिसमें एक परिवार (कांग्रेस) को बनाने, उसका समर्थन करने और उसको फायदा पहुंचाने के अलावा देश में और कोई विजन नहीं था। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में से 65 साल वह सत्ता में रही और उसका ध्यान सिर्फ एक परिवार के निर्माण, उसकी मदद और उसे लाभ पहुंचाने में लगा रहा। ये बजट स्थिरता की बात करता है, इस बजट में पिछले साल की कुछ योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है और वो योजनाएं आने वाले 25 सालों में हमारा मार्गदर्शन करेंगी। 

इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'पीएम गति शक्ति मिशन' को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न बुनियादी ढांचे पर होने वाले खर्च में बड़ा समन्वय आएगा। यह नहीं कहना चाहते हैं कि देश में बुनियादी ढांचे पर कभी खर्च नहीं हुआ। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से जीडीपी में 9.57 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ लेकिन सप्लाई साइड में हुए अवरोध के बावजूद भी भारत की सीपीआई मुद्रास्फीति अब 6.2% है। 

वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि इस बजट में तकनीक को प्राथमिकता दी गई है, इसका एक उदाहरण कृषि में सुधार करने और उसको मॉडर्न बनाने के लिए ड्रोन को लाना है। स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, हमने देखा कि देश में जिस मजबूती के साथ स्टार्टअप आ रहे हैं ऐसा विश्व में कहीं नहीं हुआ। बता दें कि 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए सीतारमण ने आगामी 25 सालों को 'अमृत काल' बताया था, जिसके बाद विपक्ष ने उनकी जमकर आलोचना की थी। ऐसे में विपक्ष को जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगले 25 सालों को अमृत काल कहने में हमें कोई हैरानी नहीं हो रही है।  

टॅग्स :बजट 2022राज्य सभानिर्मला सीतारमणकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज