लाइव न्यूज़ :

कश्मीर हालात: रेलवे टिकट रद्द करने पर लगने वाला शुल्क माफ

By भाषा | Updated: August 4, 2019 06:24 IST

रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से यात्रा के आरक्षित टिकटों को रद्द कराने के लिए यात्रियों से उन पर लगने वाला शुल्क मंगलवार तक नहीं लेने का फैसला किया है।

Open in App

रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से यात्रा के आरक्षित टिकटों को रद्द कराने के लिए यात्रियों से उन पर लगने वाला शुल्क मंगलवार तक नहीं लेने का फैसला किया है। मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि अन्य गंतव्यों से इन जगहों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सिर्फ लिपिकीय शुल्क देना होगा।

सूत्रों ने बताया कि वैसे तो आदेश जारी कर दिया गया है लेकिन इस संबंध में सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉमेंशन सिस्टम (सीआरआईएस) को अपडेट करने की जरूरत है ताकि लोगों रविवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक यह सुविधा मिल सके।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आपात स्थिति का हवाला देकर अमरनाथ यात्रियों और सैलानियों को अपनी यात्रा छोटी करने तथा वापस जाने को कहा है। इसी पृष्ठभूमि में यह फैसला किया गया है। इससे पहले, एअर इंडिया ने भी 15 अगस्त तक श्रीनगर से जुड़ी अपनी सभी उड़ानों के लिए यात्रियों द्वारा उनके कार्यक्रम में बदलाव या उड़ान रद्द होने की स्थिति में निरस्तीकरण शुल्क माफ करने की घोषणा की थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय रेलअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए