लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता का पाकिस्तान पर आरोप- करतारपुर गुरुद्वारे के लिये सेवा शुल्क वसूलना सिखों पर जजिया जैसा, ऐसा नहीं होने देगी मोदी सरकार

By भाषा | Updated: September 15, 2019 05:58 IST

भाजपा नेता ने कहा, "भारत में, किसी भी श्रद्धालु से तीर्थयात्रा पर जाने के लिए कोई शुल्क या प्रभार नहीं लिया जाता। फिर भारत सरकार पाकिस्तान द्वारा डाले गए पूरी तरह से अनुचित प्रस्ताव को कैसे स्वीकार कर सकती है?”

Open in App
ठळक मुद्देभारत और पाकिस्तान के बीच 4 सितंबर को एक संयुक्त सचिव स्तर की बैठक हुई।इस बैठक में दोनों पक्ष गलियारे पर मसौदा समझौते को अंतिम रूप नहीं दे सके।

भाजपा नेता तरुण चुघ ने शनिवार को प्रस्तावित करतारपुर गलियारे के माध्यम से गुरुद्वारा दरबार साहिब की यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों से 20 अमेरिकी डॉलर का सेवा शुल्क वसूलने के पाकिस्तान के प्रस्ताव को "जजिया" (गैर मुस्लिमों से वसूला जाने वाला कर) करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पड़ोसी देश द्वारा गलियारे के निर्धारित उद्घाटन को रोकने का एक और प्रयास है।भारत और पाकिस्तान के बीच 4 सितंबर को एक संयुक्त सचिव स्तर की बैठक में, दोनों पक्ष गलियारे पर मसौदा समझौते को अंतिम रूप नहीं दे सके, जिसमें पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों से सेवा शुल्क वसूलने पर जोर दिया और प्रोटोकॉल अधिकारियों को उनके साथ जाने की अनुमति नहीं दी।चुघ ने एक बयान में कहा, "सिखों से 20 अमेरिकी डॉलर वसूलना 'जज़िया' के अलावा और कुछ नहीं है। नरेंद्र मोदी सरकार किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी।'' भाजपा नेता ने कहा, "भारत में, किसी भी श्रद्धालु से तीर्थयात्रा पर जाने के लिए कोई शुल्क या प्रभार नहीं लिया जाता। फिर भारत सरकार पाकिस्तान द्वारा डाले गए पूरी तरह से अनुचित प्रस्ताव को कैसे स्वीकार कर सकती है?”

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं