लाइव न्यूज़ :

वजन करने की ऑनलाइन मंगाई गयी डिजिटल मशीन फटने से पिता पुत्र घायल, रिम्स भेजे गये

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:16 IST

Open in App

लोहरदगा जिला के बगरू थाना क्षेत्र के चरहु गांव में ऑनलाइन मंगायी गयी डिजिटल वजन (वेट) मशीन के फटने से सोमवार को पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। चरहु निवासी आफताब खान उर्फ चांद खान एवं उसके पुत्र आज जब ऑनलाइन मंगायी गयी वेट मशीन को चार्ज में लगा रहे थे तभी बिजली में प्लग लगाते ही मशीन में विस्फोट हो गया जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उन लोगों को रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वेट मशीन ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से मंगायी गयी थी जिसे चार्जिंग के लिए बिजली के मेन स्विच में जोड़ते ही उसमें विस्फोट हो गया एवं पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आयीं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील