लाइव न्यूज़ :

फारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा- मोदी अब भी 'चाय वाले' की भाषा बोल रहे हैं, इमरान खान को सराहा

By भाषा | Updated: April 10, 2019 20:12 IST

Open in App

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इस बयान के लिए तारीफ की कि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग कोई विकल्प नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह ‘अब भी एक चायवाले की भाषा बोल’ रहे हैं।

श्रीनगर में ईदगाह इलाके में एक रैली में अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर विकास की कमी का नतीजा नहीं है बल्कि यह ‘राजनीतिक’ है और दोनों देशों के बीच बातचीत से ही रास्ता निकल सकता है। श्रीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ इस मुद्दे ने उपमहाद्वीप का विकास अवरूद्ध कर रखा है।

हमारी पार्टी ने हमेशा से कहा है कि दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) के बीच बातचीत से ही रास्ता निकल सकता है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की उनके बयान के लिए तारीफ की है जिसमें खान ने दोनों देशों के बीच युद्ध के विकल्प को खारिज किया और मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत की पैरवी की।

खान ने पिछले साल कहा था कि कश्मीर मुद्दे का हल जंग नहीं है। इसे बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ ये अल्फाज़ हमारे पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हैं जो पूर्व क्रिकेटर हैं। बहरहाल, हमारी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी अब भी चायवाले की भाषा बोल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का मुद्दा 1947 से है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लोग कब तक सहन करते रहेंगे? हमें लगता है कि हमारे राज्य का राजनीतिक समाधान बहुत जल्दी नहीं होना वाला है। हमें स्पष्ट रूप से राष्ट्र विरोधी के तौर पर कलंकित किया गया है। यह रूकना चाहिए।’’ अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ‘ नफरत फैलाई गई, खासतौर पर मुस्लिमों के विरूद्ध।’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावफारुख अब्दुल्लानरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण