लाइव न्यूज़ :

किसानों ने रोहतक में सांसद को काले झंडे दिखाए

By भाषा | Updated: October 19, 2021 23:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने रोहतक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरविंद शर्मा का विरोध करते हुए मंगलवार को उन्हें काले झंडे दिखाए।

प्रदर्शनकारी किसानों ने उस समय काले झंडे लहराए जब अरविंद शर्मा अपनी कार में जींद जिले के जुलाना कस्बे से गुजर रहे थे।

दो-तीन प्रदर्शनकारी सांसद की गाड़ी के आगे लेट गए लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत वहां से हटा लिया।

पुलिस निरीक्षक समरजीत सिंह ने फोन पर कहा, "सांसद अरविंद शर्मा किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जुलाना आए थे। वह रोहतक लौट रहे थे, तभी कुछ प्रदर्शनकारी जुलाना में जमा हो गए।"

सिंह ने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और प्रदर्शनकारी बाद में तितर-बितर हो गए।

प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा कि किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे और भाजपा तथा जननायक जनता पार्टी के नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण