लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने राकेश टिकैत को बताया डकैत, कहा- विदेशों से आती है फंडिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2021 09:57 IST

भाजपा के साढ़े चार सालों का शासन पूरा होने के मौके पर उत्तर प्रदेश के बहराइच से भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि अगर असली किसान प्रदर्शन कर रहे होते तो खाद्य पदार्थों की कमी हो गई होती. सब्जियां, दूध, अनाज और फल बाजार में नहीं पहुंच पाते.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान नहीं हैं बल्कि वे राजनीतिक दलों के लोग हैं जो सिखिस्तान और पाकिस्तान से प्रभावित हैं.गोंड ने कहा कि पैसा कनाडा सहित अन्य देशों से आ रहा है. यह पैसा आतंकी फंडिंग के लिए है और एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं.

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने किसान नेता राकेश टिकैत को डकैत करार देते हुए आरोप लगाया है कि किसानों के आंदोलन को विदेशों से पैसा मिल रहा है.

बता दें कि, किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब 10 महीने से धरना दे रहे हैं. उनका मानना है कि ये कृषि कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को खत्म कर देंगे और वे बड़े उद्योगपतियों के कृपापात्र बनकर रह जाएंगे.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में भाजपा के साढ़े चार सालों का शासन पूरा होने के मौके पर रविवार को बहराइच में पत्रकारों से बात करते हुए गोंड ने कहा कि (राकेश) टिकैत एक डकैत हैं. किसानों का कोई आंदोलन नहीं है. प्रदर्शनकारी किसान नहीं हैं बल्कि वे राजनीतिक दलों के लोग हैं जो सिखिस्तान और पाकिस्तान से प्रभावित हैं.

उन्होंने आगे कहा कि पैसा कनाडा सहित अन्य देशों से आ रहा है. यह पैसा आतंकी फंडिंग के लिए है और एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं.

गोंड ने कहा कि लोगों को प्रदर्शनकारियों की सच्चाई अच्छे से पता है.

उन्होंने कहा कि अगर असली किसान प्रदर्शन कर रहे होते तो खाद्य पदार्थों की कमी हो गई होती. सब्जियां, दूध, अनाज और फल बाजार में नहीं पहुंच पाते.

टॅग्स :राकेश टिकैतFarmersकिसान आंदोलनउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब