लाइव न्यूज़ :

किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत का ऐलान- अभी तीनों बिल वापसी की बात कही है, नहीं माने तो जनता गद्दी वापसी की मांग करेगी

By अनुराग आनंद | Updated: February 3, 2021 15:07 IST

जींद में किसानों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अभी जनता ने केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानून के वापसी की मांग की है, यदि सरकारी नहीं मानी तो जनता गद्दी वापसी की मांग कर लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजींद में आयोजित किसानों की महापंचायत में उम्मीद से अधिक भीड़ जुटने का दावा।किसान नेताओं ने पंचायत के ऐलान का किया स्वागत, सर्वसम्मति से तीनों बिल वापसी की मांग की गई।

जींद: हरियाणा के जींद में किसानों की महापंचायत में भारी भीड़ जमा हुई है। इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत के अलावा कई अन्य बड़े किसान नेता मौजूद थे। किसानों के भारी-भीड़ के बीच पंचायत ने तीनों बिल वापसी की मांग के प्रस्ताव को पास किया है।  

राकेश टिकैत ने इस पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी जनता ने केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानून के वापसी की मांग की है, यदि सरकारी नहीं मानी तो जनता गद्दी वापसी की मांग कर लेगी।

इस कार्यक्रम में किसानों के भारी-भीड़ को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि बिल वापसी से कम पर किसान नहीं मानने वाला है। देश भर के किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं, इस कार्यक्रम में राकेश टिकैत ने यह भी दावा किया है। 

कंडेला गांव में 50 खापों के प्रमुख ने एकमत में बिल वापसी की मांग की-

जींद में महापंचायत में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पहुंचे। कंडेला गांव में 50 खापों के प्रमुख भी इस महापंचायत में शामिल होने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। मंच पर राकेश टिकैत का स्वागत करने और उन्हें माला पहनाने की होड़ मच गई।

अचानक मंच टूट गया और राकेश टिकैत समेत अन्य नेता नीचे गिरे-

दर्जनों लोग एक साथ मंच पर आ गए और राकेश टिकैत का सम्मान करने लगे। इसी दौरान अचानक मंच टूट गया और राकेश टिकैत समेत अन्य नेता नीचे आ गिरे। मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राकेश टिकैत को उठाया गया। कुछ देर बाद कार्यक्रम शुरू किया गया।

ये साल युवा क्रांति का साल है-

हरियाणा के जींद में किसान नेता राकेश टिकैट ने कहा कि ये साल युवा क्रांति का है। उन्होंने कहा कि मैं कीलों पर लेट जाऊंगा, सरकार को कृषि कानूनों पर हमारी बात माननी ही होगी। इतना कहते ही उनका मंच टूट गया।

टॅग्स :राकेश टिकैतजींदकिसान आंदोलनहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?