लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: जानें राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए क्यों कहा मुसीबत में हैं बिहार के किसान?

By अनुराग आनंद | Updated: December 5, 2020 10:06 IST

सांसद राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में एक बार फिर से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने इस बार अपने ट्वीट में बिहार के किसानों के हालात का जिक्र किया है। जानें उन्होंने क्या कहा है?

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने बिहार के किसानों को सही से MSP नहीं दिए जाने का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है।प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले किसानों ने कहा कि आज हल नहीं निकलने पर संसद का घेराव करेंगे।

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर 10वें दिन भी जमे हुए हैं। आज किसानों और सरकार के बीच 5वें दौर की बातचीत होनी है। इस बीच, किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की घोषणा की है और इसके साथ ही 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान भी किया है।

वहीं, सांसद राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में एक बार फिर से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने इस बार अपने ट्वीट में बिहार के किसानों के हालात का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि बिना न्यूनत्तम समर्थन मूल्य और APMC के बिना बिहार के किसान बेहद मुसीबत में हैं और अब पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है।

बता दें कि किसान चिल्ला बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक किसान ने कहा कि अगर सरकार के साथ बातचीत में आज कोई नतीजा नहीं निकला तो फिर संसद का घेराव करेंगे।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान पिछले नौ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली दिल्ली की ठंड में भी यहां डटे हुए हैं और उनके प्रदर्शन का 10वां दिन है। तमाम मसलों को लेकर दो बार केंद्र सरकार के साथ चर्चा हुई है। मगर अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आाया है।

एक तरफ जहां किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हैं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ठोस भरोसा चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार कानूनों को वापस लेने की बात तो नहीं मान रही है लेकिन हां किसानों की कुछ ऐसी मांग हैं जिनपर सरकार राजी होती दिख रही है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे