लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पहुंचीं थी अल्का लांबा, किसानों ने नहीं दिया मंच, अजय लल्लू भी नहीं दे सके भाषण

By विनीत कुमार | Updated: January 29, 2021 16:06 IST

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का केंद्र अब गाजीपुर बॉर्डर बन गया है, जहां शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान नेता और अन्य जुट गए। इस बीच कांग्रेस नेता अल्का लांबा भी पहुंची लेकिन उन्हें किसानों ने मंच साझा नहीं करने दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगाजीपुर बॉर्डर बना किसान आंदोलन का केंद्र, बड़ी संख्या में जुटे किसान नेता और लोगकांग्रेस नेता अल्का लांबा और यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू भी पहुंचे, किसानों ने मंच पर नहीं आने दिया राकेश टिकैत के समर्थन में जुटे हैं किसान नेता, चंडीगढ़ से एक जत्था राकेश टिकैत के लिए पानी लेकर पहुंचा

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर जारी आंदोलन में अपना समर्थन देने गईं कांग्रेस नेता अल्का लांबा और यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को किसानों ने मंच पर नहीं आने दिया। 

दोनों नेता किसान आंदोलन के लिए समर्थन जताने पहुंचे थे। हालाकि, किसान एकता मोर्चा ने उन्हें मंच साझा करने और भाषण देने नहीं दिया। किसानों ने कहा कि अगर उन्हें मीडिया को बाइट देनी है तो वे बगल में जाकर दे सकते हैं।

चंडीगढ़ से आया राकेश टिकैत के लिए पानी

इस बीच चंडीगढ़ से किसानों का एक जत्था भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के लिए पानी लेकर आया। बता दें कि गुरुवार शाम धरना स्थल खाली होने की आशंका के बीच राकेश टिकैत के भावुक होने की खबरों ने आंदोलन का रुख बदल दिया है।

धरना स्थल पर पानी और बिजली की दिक्कत राकेश टिकैत ने की थी। इसके बाद उनके गांव सिसौली से भी किसान रजाई-गद्दे और पानी लेकर पहुंचे हैं।  

धरना स्थल पर टॉयलेट और पानी की व्यवस्था की अपील

किसान एकता मोर्च की ओर से शुक्रवार को धरना स्थल पर पक्का टॉयलेट और पानी का बंदोबस्त कराने का भी आह्वान आम जनता से किया गया।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन (फोटो- लोकमत)

दूसरी ओर सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार दोपहर तनाव की खबरें आई। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ कथित स्थानीय लोग धरना स्थल खाली कराने यहां पहुंचे थे। इसके बाद तनाव की स्थिति बनी और किसानों और लोगों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, एक एसएचओ के भी घायल होने की खबर है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली के जल संसाधन मंत्री सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा को सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पेयजल की आपूर्ति करने से रोका। 

टॅग्स :किसान आंदोलनअलका लांबाराकेश टिकैतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम