लाइव न्यूज़ :

सिंघु बॉर्डर पर हिंसक झड़प, शख्स ने तलवार से किया हमला, घायल हुए SHO प्रदीप कुमार पालीवाल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 29, 2021 15:50 IST

सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ स्थानीय निवासी प्रदर्शन करने आए और इसी बीच दोनों गुटों में संघर्ष हो गया...

Open in App
ठळक मुद्देसिंघु बॉर्डर पर फिर से मचा बवाल।पुलिस एसएचओ पर तलवार से हमला।हमलावर को पुलिस ने दबोचा।

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प हुई, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस अलीपुर एसएचओ प्रदीप कुमार पालीवाल घायल हुए हैं।

हाथों में डंडे लेकर पहुंचे स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का समूह हाथों में डंडे लिए प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा और किसानों के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके वहां से जाने की मांग करने लगा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया।

स्थानीय लोगों की क्या है मांग?

स्थानीय लोग मांग कर रहे थे कि किसान सिंघु सीमा पर प्रदर्शन स्थल को खाली करें क्योंकि उनके मुताबिक गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अधिकारियों ने बताया कि सिंघु बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर आंदोलनकारी किसानों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प के दौरान दिल्ली पुलिस के एक थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रदीप कुमार पालीवाल घायल हुए हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया है, वहीं घायल एसएचओ को अस्पताल पहुंचाया गया है।

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस सांसद बिट्टू ने राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादों में घिरे तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने किसान आंदोलन के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार कर रखा था। लेकिन कोविंद का संबोधन आरंभ होने के कुछ देर बाद लुधियाना से लोकसभा सदस्य बिट्टू केंद्रीय कक्ष पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। वह ‘काले कानून वापस लो’ का नारा लगाते और किसान आंदोलन के संदर्भ में कुछ कहते देखे गए।

नारेबाजी करने के बाद वह केंद्रीय कक्ष से बाहर चले गए। बिट्टू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसान नेताओं के खिलाफ मामले क्यों दर्ज किए जा रहे हैं? हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसे संसद में उठाएंगे। उनका जुर्म क्या है? किसान नेता अपने लिए नहीं, बल्कि किसानों के लिए लड़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसान नेताओं को जेल नहीं जाने देंगे। सरकार उन्हें जेल नहीं भेज सकती।’’ कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘यह किसानों का मुद्दा है, लेकिन खालिस्तान का नाम लेकर मुद्दे को भटकाया जा रहा है।’’

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos