लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत चौटाला के खिलाफ हिसार में किसानों ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:17 IST

Open in App

हिसार, एक अप्रैल किसानों ने हिसार हवाई अड्डे के बाहर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग की । दुष्यंत यहां एक बैठक में हिस्सा लेने के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने आये थे ।

केंद्र सकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हिसार में पिछले कुछ महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों को जैसे ही दुष्यंत के आने के बारे में पता चला, बड़ी संख्या में वे हवाई अड्डे के बाहर जमा हो गये ।

हवाई अड्डे के बाहर महिलाओं समेत किसान काले झंडे लेकर उपस्थित थे और उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे । वे लोग तीनों कृषि कानून वापस लिये जाने की मांग कर रहे थे ।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया था ।

इस प्रदर्शन के कारण हिसार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण