लाइव न्यूज़ :

देश के किसान प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास नहीं करते: राहुल

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों और सरकार के बीच नए दौर की बातचीत की पृष्ठभूमि में बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के किसान विश्वास नहीं करते।

उन्होंने प्रधानमंत्री के पूर्व के कुछ बयानों का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये और हर साल दो करोड़ नौकरियां। 50 दिन दीजिए, नहीं तो.... हम कोरोना वायरस के खिलाफ 21 दिनों में युद्ध जीतेंगे। न तो कोई हमारी सीमा में घुसा है और न किसी चौकी पर कब्जा किया है।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी के ‘असत्याग्रह’ के लंबे इतिहास के कारण उन पर किसान विश्वास नहीं करते।’’

उन्होंने ट्विटर पर ऑनलाइन सर्वेक्षण के लिए एक प्रश्न भी पोस्ट किया और जवाब के लिए चार विकल्प दिए। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कृषि कानूनों को निरस्त करने से इनकार कर रहे क्योंकि: वह किसान विरोधी हैं, उनको पूंजीपति चलाते हैं, अहंकारी हैं या फिर इनमें सभी (विकल्प) सही है।’’

गौरतलब है कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर अलग-अलग राज्यों के किसान पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार से तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच, गतिरोध को समाप्त करने के लिये केंद्र और किसान संगठनों के बीच बुधवार को छठे दौर की वार्ता चल रही है। इससे पहले की पांच दौर की वार्ता में गतिरोध खत्म करने में सफलता नहीं मिल पाई थी।

केंद्र सरकार जहां इन नए कृषि कानूनों को बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं किसानों को आशंका है कि इससे मंडी और एमएसपी की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?