लाइव न्यूज़ :

भू-माफिया घोषित किए गए सपा सांसद आजम खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 22, 2019 08:56 IST

कांग्रेस नेता फैसल खान लाला के नेतृत्व में राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात करने गए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि रामपुर जिला प्रशासन द्वारा भू-माफिया घोषित किए जाने के बावजूद क्षेत्रीय सपा सांसद आजम खान ने गरीबों और किसानों की जमीन से अपना अवैध कब्जा नहीं छोड़ा है

Open in App
ठळक मुद्दे इस सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने तथा कार्रवाई के लिए पत्र भेजने का आश्वासन दिया.आजम खान द्वारा कथित तौर पर अपनी जमीन से जबरन बेदखल किए गए गरीब परिवारों और किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर मदद मांगी.

भू-माफिया घोषित किए गए सपा सांसद आजम खान द्वारा कथित तौर पर अपनी जमीन से जबरन बेदखल किए गए गरीब परिवारों और किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर मदद मांगी. कांग्रेस नेता फैसल खान लाला के नेतृत्व में राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात करने गए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि रामपुर जिला प्रशासन द्वारा भू-माफिया घोषित किए जाने के बावजूद क्षेत्रीय सपा सांसद आजम खान ने गरीबों और किसानों की जमीन से अपना अवैध कब्जा नहीं छोड़ा है और बड़ी तादाद में मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है.

40 परिवारों ने ज्यादती का किया जिक्र:

ज्ञापन में रामपुर की वक्फ यतीमखाना में बरसों से रह रहे 40 बेहद गरीब परिवारों को कथित तौर पर उजाड़े जाने का भी जिक्र करते हुए कहा गया कि अल्पसंख्यक विभाग के आवंटन सम्बन्धी प्रपत्र और अन्य कागजात मौजूद होने के बावजूद वर्ष 2016 में तत्कालीन वक्फ मंत्री खान ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उस जमीन पर उन परिवारों का आवंटन निरस्त कराकर उसे अपने जौहर ट्रस्ट के नाम करा दिया और उन गरीबों के घर तोड़वा दिए.

लाला के मुताबिक राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सहानुभूतिपूर्वक सुनीं और इस सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने तथा कार्रवाई के लिए पत्र भेजने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में उजाड़े गए परिवारों के सदस्यों के अलावा वे चार किसान भी शामिल थे, जिनकी जमीन कथित तौर पर जबरन ले ली गई.

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया