लाइव न्यूज़ :

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने प्रदर्शन किया, एसडीएम आयुष को गिरफ्तार करने की मांग

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:43 IST

Open in App

बसताडा करनाल टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने के मामले में करनाल के उप मंडल अधिकारी (एसडीएम) आयुष सिन्हा के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने तथा बर्खास्त करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। एक किसान नेता ने बताया कि बाद में प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त नरेश नरवाल को सौंपा। किसानों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर धरना दिया और जिले में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को रद्द करने की मांग से संबंधित ज्ञापन एसपी वसीम अकरम को सौंपा। किसानों ने यह चेतावनी भी दी कि अगर पांच सितंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो छह सितंबर को संयुक्त मोर्चा की बैठक में कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के कैप्टन भूपेंद्र ने बताया कि करनाल के एसडीएम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि अगर पांच सितंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो छह सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा कोई बड़ा निर्णय लेने को मजबूर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: महू के SDM राकेश परमार की जांच, 10 करोड़ की सरकारी संपत्ति निजी करने के गंभीर आरोप

क्राइम अलर्टPilibhit News: भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद पत्रकार ने पत्नी संग खाया जहर, SDM समेत अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप; वीडियो वायरल

ज़रा हटकेUP News: SDM को सरेआम शख्स ने मारा थप्पड़, कासगंज में अवैध खनन की जांच करने के दौरान हमला और गाली-गलौच; वीडियो वायरल

भारतBharat Bandh 2024: लाठीचार्ज के दौरान पुलिसकर्मी ने गलती से पटना एसडीएम को मारी लाठी, सामने आई वीडियो, देखें

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: डिंडौरी एसडीएम की पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी, सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने खून से सने कपड़े धोये

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?