लाइव न्यूज़ :

प्राथमिकी वापस लेने की मांग कर रहे किसानों का हरियाणा में नारनौंद थाने के बाहर प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर दो किसानों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग कर रहे किसानों का धरना रविवार को दूसरे दिन भी हरियाणा में नारनौंद थाने के बाहर जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यह जानकारी दी।

विभिन्न किसान संघों के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा कि अगर रविवार तक यह मामला नहीं सुलझा तो वे सोमवार को हांसी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे।

शुक्रवार को भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की हिसार यात्रा का विरोध किए जाने के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार, काले झंडे लिए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने नारनौंद में जांगड़ा का मार्ग अवरुद्ध कर दिया था।

मोर्चा ने एक बयान में कहा, "पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और भाजपा सांसद जांगड़ा को काले झंडे दिखाने के आरोप में दो किसानों को गिरफ्तार किया गया था। किसानों को निजी मुचलके पर रिहा किया गया था लेकिन उनके खिलाफ मुकदमा कायम है।’’

इसने कहा कि कुलदीप सिंह राणा नामक एक किसान इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और जिंदल अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 40 वर्षीय किसान के पास थोड़ी सी जमीन है।

एसकेएम ने कहा, ‘‘किसान मांग कर रहे हैं कि किसानों के खिलाफ दर्ज मामला वापस लिया जाए और कुलदीप सिंह राणा को लगी चोट के सिलसिले में एक अन्य मामला दर्ज किया जाए। किसानों ने घोषणा की है कि अगर रविवार तक मामले का हल नहीं निकला तो वे कल से हांसी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे।’’

इस बीच, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में किसान नौ नवंबर को जरी मंडी में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। लखीमपुर खीरी घटना के सिलसिले में केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग के अलावा किसान धान 1,940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदे जाने पर भी जोर दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारत अधिक खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?