लाइव न्यूज़ :

गृह राज्यमंत्री मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश भर में किसानों ने प्रदर्शन किया : एसकेएम

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश भर में 100 स्थानों पर किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बयान जारी कर दी। मिश्रा के बेटे लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी हैं, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी।

इसने कहा कि मंगलवार को किसानों के ‘‘कृषि विरोधी कानूनों’’ के खिलाफ प्रदर्शन के 11 महीने पूरे हो गये।

किसान संगठनों के समूह ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में प्रदर्शन हुए।

इसने बयान जारी कर कहा, ‘‘लखीमपुर खीरी हिंसा के ‘सूत्रधार’ अजय मिश्रा टेनी की तुरंत गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी की मांग को लेकर एसकेएम की अपील पर आज देश भर में सौ स्थानों पर प्रदर्शन हुए। मार्च, मोटरसाइकिल रैली, धरना आदि के रूप में प्रदर्शन आयोजित किए गए।’’

एसकेएम ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 11 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन की तारीफ की।

इसने कहा, ‘‘दुनिया में कहीं भी इस तरह के सबसे बड़े प्रदर्शन में किसान मांग कर रहे हैं कि अनियंत्रित बाजार में कॉरपोरेट लूट से उनकी आजीविका को बचाया जाए। वे किसान विरोधी तीन कानूनों और कॉरपोरेट समर्थक कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जिन्हें उनके ऊपर अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक तरीके से लादा गया है। सभी किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी की मांग की जा रही है।’’

इसने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती है, तब तक वे अपने घरों को नहीं लौटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारत अधिक खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?