लाइव न्यूज़ :

उन्नाव: किसानों के आंदोलन के दौरान यूपीसीडा के गोदाम में लगाई गई आग, लाखों का नुकसान

By भाषा | Updated: November 17, 2019 13:54 IST

गौरतलब है कि शनिवार को उन्नाव के गंगा बैराज रोड स्थित ट्रांसगंगा सिटी में काम कराने पहुंची प्रशासन और यूपीसीडा की टीम पर किसानों ने हमला कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे गोदाम में रखे प्लॉस्टिक पाइप के जलने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और काफी ऊंचाई तक धुएं का गुबार उठने से गांव में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है।

उन्नाव जिले में ट्रांस गंगा सिटी के लिये ली गयी जमीन के मुआवजे को लेकर जारी किसानों के आंदोलन के दौरान रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के गोदाम में आग लगा दी गई जिससे लाखों रुपए मूल्य के प्लास्टिक पाइप जलकर नष्ट हो गये।

अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने ट्रांस गंगा सिटी का निर्माण करा रहे यूपीसीडा के गोदाम और मिक्सर वाहन में आग लगा दी। गोदाम में रखे प्लॉस्टिक पाइप के जलने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और काफी ऊंचाई तक धुएं का गुबार उठने से गांव में दहशत फैल गई।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी से कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि शनिवार को उन्नाव के गंगा बैराज रोड स्थित ट्रांसगंगा सिटी में काम कराने पहुंची प्रशासन और यूपीसीडा की टीम पर किसानों ने हमला कर दिया था।

पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया तो उग्र ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय और पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार समेत छह से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जवाब में पुलिस के लाठीचार्ज में 12 से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए थे।

जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा और शांति बनाए रखने के लिए गांव में जाकर लोगों से सहयोग की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवियों ने आग लगाई है जिससे पाइप और वाहनों को नुकसान हुआ है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब