लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के रुख को भांपने में लगे हैं किसान, आंदोलन को करेंगे तेज

By एसके गुप्ता | Updated: January 9, 2021 20:12 IST

आंदोलनरत किसानों की ओर से 7 जनवरी को दिल्ली के बॉर्डर पर निकाली गई ट्रैक्टर रैली के बाद दो टूक कहा जा रहा है कि अगर नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा तो 26 जनवरी को यह ट्रैक्टर रैली राजपथ से निकलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआंदोल के लिए खाप पंचायतों से लेकर किसानों तक यह संदेश पहुंचया जा रहा है कि वह तैयार रहें। उत्तर प्रदेश की 18 खाप पंचायतें किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी हैं।

केंद्र के कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसान और सरकार से आठवे दौर की बातचीत के बाद भी कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। आंदोलन कर रहे किसानों की नजर केंद्र के अड़ियल रवैये के साथ अब सुप्रीम कोर्ट के रूख पर है। क्योंकि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि अगर शुक्रवार को होने वाली सरकार-किसान वार्ता से समस्या का हल नहीं निकलेगा तो सोमवार को सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा। 

हालांकि पिछली वार्ता असफल रहने के साथ ही अगली वार्ता 15 जनवरी को होनी तय हुई है। लेकिन बॉर्डर पर बैठे किसान को सरकार से उम्मीद कम है। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रमुख जोगिंदर सिंह दो टूक कहते हैं कि 15 जनवरी को भी समस्या का कोई हल नहीं निकलना है। सरकार हमें बार-बार वार्ता के लिए बुलाती है लेकिन समस्या का हल नहीं निकाल रही है। 

जबिक सरकार मानती है कि नए कृषि कानूनों में नुस्क है। अगर किसी चीज में खराबी है तो उसे कौन लेगा? पूछने पर कि जब सरकार पर विश्वास नहीं तो बार-बार वार्ता क्यों? सिंह कहते हैं कि भगत सिंह को भी तो अंग्रेजी हुकूमत और उसकी कोर्ट पर विश्वास नहीं था। लेकिन वह भी तो अपनी बात रखने जाते थे। ऐसे ही हम भी जाते हैं। नहीं जाएंगे तो बहाना बनाएंगे कि बुलाने पर भी नहीं आए। 

टॅग्स :किसान आंदोलनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील