लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली में किसान की हुई मौत, BJP नेता देते रहे भाषण, बाद में रखा 1 मिनट का मौन, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 20, 2020 15:51 IST

खांडवा में भाजपा की रैली में किसान की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा कर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुर्सी पर बैठे ही बैठे किसान की हालत बिगड़ी तो वह कुर्सी पर गिर पड़े।भाजपा की रैली में किसान की मौत के बाद भी मंच पर भाषणबाजी जारी रहा, सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस रैली में मेरे पहुंचने के पहले ही हमारे अन्नदाता की दुखद मृत्यु हो चुकी थी।

नई दिल्ली:मध्य प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। कांग्रेस व बीजेपी के बीच अधिकांश सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला है। इस बीच खबर है कि राज्य के खांडवा में रविवार को बीजेपी की एक रैली के दौरान 70 वर्षीय किसान की मौत हो गई। 

किसान की मौत के बाद भी मंच से भारतीय जनता पार्टी के नेता भाषण देते रहे। इसके बाद ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने मंच से ही मृत किसान के लिए 1 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।

इंडिया टुडे की मानें तो पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुर्सी पर बैठे ही बैठे किसान की हालत बिगड़ी तो वह कुर्सी पर गिर पड़े। शुरुआती जांच में पता चला है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। 

इस घटना पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के कार्यक्रम में किसान की मौत हो गई है, लेकिन बीजेपी की भाषणबाजी फिर भी जारी रही। 

इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि आज बीजेपी के कार्यक्रम में एक किसान की मौत हो गई लेकिन बीजेपी के बेशर्म नेताओं ने कार्यक्रम नहीं रोका। किसान की लाश पड़ी रही और बेशर्म भाजपाई ताली बचाते रहे। शिवराज जी, जनता से न सही, भगवान से तो डरो..!

इस मामले में भाजपा नेता सिंधिया ने कहा कि मुझे सभा स्थल पर पहुंचने के बाद जब इस दुखद घटना की जानकारी मिली तो मैंने सबसे पहले वहां हमारे अन्नदाता के लिए मौन रखवा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरे लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम है और इसका सर्टिफिकेट मुझे कांग्रेस से नहीं चाहिए।

बता दें कि जैसे ही चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की सभी 28 सीटों पर उप चुनाव की तारीख का ऐलान किया, इसके बाद से ही राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई। मध्य प्रदेश की इन सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव की तारीख के साथ ही राजनीतिक गलियारों में तैयारियां जोर पकड़ ली हैं। मध्यप्रदेश का यह उपचुनाव सबसे खास है क्योंकि पिछले 16 बरसों में महज 30 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, लेकिन इस बार एक साथ 28 सीटों पर उपचुनाव होंगे। यह उपचुनाव आगे के सरकार और प्रदेश के बड़े नेताओं के भविष्य तय करेंगे। दोनों ही पार्टी एड़ी-चोटी का जोर इस चुनाव में लगाना चाहती हैं। बीजेपी जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे पर चुनाव लड़ने जा रही है तो वहीं कांग्रेस के सामने यह चुनौती है कि वह किन मुद्दों पर भाजपा व ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर दे पाएगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाखंडवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष