लाइव न्यूज़ :

मशहूर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन

By भाषा | Updated: April 30, 2021 22:14 IST

Open in App

नोएडा, 30 अप्रैल मशहूर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कुछ दिन पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और नोएडा के सेक्टर-11 स्थित अस्पताल में भर्ती थे।

वह 41 वर्ष के थे।

सहकर्मियों के मुताबिक सरदाना का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जाएगा।

उनकी मौत पर मीडिया जगत, राजनीतिक क्षेत्र तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ समाचार चैनल पर प्रसारित होने वाले शो दंगल की एंकरिंग कर रहे थे। वर्ष 2018 में रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उनके निधन की खबर आजतक चैनल ने ट्वीट करके दी है।

चैनल ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे सहकर्मी और दोस्त, रोहित सरदाना के निधन से हम सभी स्तब्ध हैं। इस अपूर्णनीय क्षति को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार को अपनी सांत्वना व्यक्त करते हैं।’’

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ रोहित सरदाना हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए। ऊर्जा से परिपूर्ण, भारत की प्रगति को लेकर जूनुनी और रहमदिल आत्मा, रोहित की कमी लोग अनुभव करेंगे। उनके निधन से मीडिया जगत में खालीपन आ गया है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशसंकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट किया, ‘‘ दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही दिल का दौरा पड़ा था। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

रोहित सरदाना के मित्र तथा जी न्यूज़ के संपादक सुधीर चौधरी उन लोगों में रहे जिन्होंने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी सबसे पहले दी।

मेट्रो अस्पताल के अधीक्षक डॉ रिबू राजपाल ने बताया कि रोहित सरदाना को कोरोना संक्रमण की वजह से सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?