लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के विरोध के बीच हरियाणा विधानसभा में परिवार पहचान विधेयक पारित

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:31 IST

Open in App

हरियाणा विधानसभा ने मंगलवार को एक विधेयक पारित किया, जिसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या देना और उनका डेटाबेस तैयार करना है ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। कांग्रेस के कड़े विरोध के बीच राज्य विधानसभा द्वारा हरियाणा परिवार पहचान विधेयक, 2021 पारित किया गया। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस विधेयक की आवश्यकता पर सवाल उठाया और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी या परिवार आईडी) तैयार करने के लिए एकत्र किए गए डेटा की सुरक्षा पर चिंता जताई। विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने इसे ''एक कठोर कानून करार दिया, जिसके गंभीर परिणाम होंगे।'' उन्होंने सदन में दावा किया, '' यह विधेयक जल्दबाजी में लाया जा रहा है। इस बिल की मंशा कपटपूर्ण है। यह आम नागरिकों की निजता को खत्म कर देगा।'' चौधरी ने आरोप लगाया, '' एक आम हैकर डेटा में सेंध लगा सकता है। कानून निजता के अधिकारों का उल्लंघन है।'' हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। वहीं, विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि निजता के अधिकार का जो मुद्दा विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाया जा रहा है, वह गरीबों के लिए कोई मुद्दा नहीं है। साथ ही कहा कि यह केवल उन लोगों के लिए चिंता का विषय है जिनके पास छुपाने को कुछ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए