लाइव न्यूज़ :

बेअदबी के मामलों में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से सिखों में रोष: CM अमरिंदर

By भाषा | Updated: August 1, 2019 00:28 IST

अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे (सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से) सिख समुदाय आहत हुए हैं और उनमें गहरा रोष है और मामले में आगे विस्तृत छानबीन सुनिश्चित करने के लिए इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।’’

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि बेअदबी की घटनाओं में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने से सिख समुदाय के बीच काफी रोष है । मुख्यमंत्री ने इस रिपोर्ट को तुरंत वापस लेने और पवित्र ग्रंथ से बेअदबी के मामले में सीबीआई की जांच फिर से खोलने की मांग की।

अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे (सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से) सिख समुदाय आहत हुए हैं और उनमें गहरा रोष है और मामले में आगे विस्तृत छानबीन सुनिश्चित करने के लिए इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने जांच के कुछ अहम पहलुओं को ‘‘नजरअंदाज’’ किया।

यह भी आरोप लगाया कि जांच एजेंसी दोषियों की पहचान और उन्हें न्याय के कटघरे तक पहुंचाने में भी नाकाम रही। सीबीआई ने चार जुलाई को मोहाली में सीबीआई की विशेष अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर फरीदकोट में 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी की तीन घटनाओं में आरोपियों को क्लीनचिट दे दी थी । 

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाबसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों