फर्जी टीकाकरण शिविर मामला: फर्जी प्रमाण पत्र देने वाली महिला गिरफ्तार
By भाषा | Published: June 24, 2021 12:54 AM2021-06-24T00:54:15+5:302021-06-24T00:54:15+5:30
मुंबई, 23 जून मुंबई के कांदिवली में पिछले महीने एक आवासीय परिसर में फर्जी टीकाकरण की घटना के संबंध में एक महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला, मामले में सह आरोपियों को फर्जी पहचान पत्र और प्रमाण पत्र मुहैया कराती थी।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान गुड़िया यादव के रूप में की गई है जो गोरेगांव में एक टीकाकरण केंद्र से जुड़ी है।
आवासीय परिसर में 30 मई को फर्जी तरीके से कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने और लोगों को ठगने के संबंध में पुलिस ने अब तक यादव समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।