लाइव न्यूज़ :

मध्य दिल्ली में फर्जी न्यायिक मजिस्ट्रेट गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जांच के दौरान फर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) को गिरफ्तार किया गया है। 35 वर्षीय आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यातायात पुलिस पहाड़गंज इलाके में जांच अभियान चला रही थी और आरोपी लवलीश शर्मा को मध्य जिला पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नरेला निवासी शर्मा दूसरों पर रौब डालने के लिए खुद को हरियाणा के गुरुग्राम का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बताता है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने पिस्तौल बिहार से ताल्लुक रखने वाले राकेश नाम के शख्स से खरीदी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया। रानी झांसी चैंबरी पर गलत दिशा से आने पर आरोपी की लाल बत्ती लगी गाड़ी को रोका गया।

पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब उससे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो वह यातायात पुलिस कर्मियों से लड़ने लगा और खुद को गुरुग्राम का सीजेएम बताया। जब उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो वह कर्मियों को धमकी देने लगा।

मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि उसकी गाड़ी से बिना लाइसेंस की पिस्तौल, छह कारतूस सीबीआई के लोक अभियोजक का फर्जी पहचान पत्र, सीजेएम की फर्जी शील्ड व मेडल, सीजेएम की फर्जी मोहर आदि बरामद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर