लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के नमो ऐप से जुड़ी आईटी फर्म के 15 पेज को फेसबुक ने हटाया

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 1, 2019 20:03 IST

कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, 'जो न्यूज रिपोर्टें आ रही हैं, हम उस पर प्रतिक्रिया देना नहीं चाहते। हमें इसकी जांच करनी होगी कि क्या वे फेसबुक पेज हमसे लिंक्ड थे और इसके बाद ही हम कोई टिप्पणी करेंगे।'  

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने पाकिस्तान में शुरू किए गए 103 पेज, समूह और एकाउंट्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम के मंच से हटाया है।फेसबुक में साइबर सुरक्षा नीतक के प्रमुख नैथेनियल ग्लेइशर ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने फर्जी एकाउंट और स्पैम के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई के तहत एक आईटी फर्म से संबंधित 15 पेज और अकाउंट हटा दिए हैं। फेसबुक ने यह कार्रवाई सिल्वर टच नामक आईटी फर्म के खिलाफ की है। यह फर्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो ऐप से जुड़ी हुई है और उसके लिए ही काम करती है। फेसबुक ने कहा कि इन पेज और एकाउंट को ‘फर्जी खबर’ चलाने के लिए नहीं, बल्कि ‘स्पैम’ संदेशों के प्रसार और इनके माध्यम से आपस में तालमेल के साथ ‘प्रमाणहीन व्यवहार’ करने के कारण हटाया गया है।

फेसबुक ने कांग्रेस के 687 पेज अकाउंट हटाए

कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल(सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ) से जुड़े कुल 687 पेज और अकाउंट हटा दिए हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा कंपनी ने पाकिस्तान में शुरु किए गए 103 पेज, समूह और एकाउंट्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम के मंच से हटाया है। 

इस वजह से हटाए गए कांग्रेस के पेज

फेसबुक में साइबर सुरक्षा नीतक के प्रमुख नैथेनियल ग्लेइशर ने संवाददाताओं से कहा कि फेसबुक ने 687 पेजों और खातों को हटाया है। इनमें से अधिकतर को उसकी स्वचालित प्रणाली ने पहचान करके हटा दिया। ये सभी पेज भारत में ‘आपसी तालमेल से प्रमाणहीन व्यवहार करते पाए गए’ और ये सभी कांग्रेस के आईटी सेल से जुड़े व्यक्तियों के खाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने पेज और खातों के इस इस नेटवर्क को हटा दिया है। इन्हें हटाने का कारण यह है कि इसमें फर्जी एकाउंट के नेटवर्क के माध्यम से तालमेल कर के प्रमाणहीन व्यवहार किया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन पेजों और खातों को इनकी सामग्री की वजह से नहीं हटाया गया है।

फेसबुक से पेज हटने पर कांग्रेस ने की टिप्पणी 

कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, 'जो न्यूज रिपोर्टें आ रही हैं, हम उस पर प्रतिक्रिया देना नहीं चाहते। हमें इसकी जांच करनी होगी कि क्या वे फेसबुक पेज हमसे लिंक्ड थे और इसके बाद ही हम कोई टिप्पणी करेंगे।'  

टॅग्स :फेसबुकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण