लाइव न्यूज़ :

फेसबुक एक बार फिर से करने जा रहा अपने फीचर में बदलाव, फेक न्यूज को रोकने के लेकर उठाया कदम

By भारती द्विवेदी | Updated: June 3, 2018 05:39 IST

फेसबुक की तरफ से ये भी कहा गया है कि धीरे-धीरे इस फीचर का इस्तेमाल लोगों ने कम कर दिया है। अब मात्र डेढ़ फीसदी क्लिक ही इस फीचर को मिलता है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जून: फेसबुक एक बार फिर से अपने फीचर में बदलाव करने जा रहा है। फेसबुक अपने पेज से 'ट्रेंडिंग न्यूज' फीचर को जल्द ही हटाने वाला है। आप जब भी लैपटॉप पर अपना अकाउंट लॉग इन करते होंगे तो ये आपकी प्रोफाइल के दाहिनी तरफ दिखता है। वहीं फोन पर लॉग इन करने पर सर्च ऑप्शन के नीचे दिखता है। 'ट्रेंडिंग न्यूज' फीचर में आपको वो टॉपिक दिखता है, जिस पर देश-दुनिया में बड़े लेवल पर चर्चा हो रही है। लेकिन अगले हफ्ते से फेसबुक इस ऑप्शन को हटा देगा।

फेसबुक के न्यूज प्रोडक्ट हेड एलेक्स हार्डीमन ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि अब यूजर्स को ट्रेंडिंग फीचर की जगह रियल टाइम और ब्रेकिंग न्यूज मिलेगा। इस फीचर को हटाने को लेकर फेसबुक की तरफ से ये कहा गया है कि, क्योंकि इसकी वजह से झूठी खबरों को बढ़ावा मिलता था। जिस लेकर कई बार विवाद भी हुआ है। फेसबुक की तरफ से ये भी कहा गया है कि धीरे-धीरे इस फीचर का इस्तेमाल लोगों ने कम कर दिया है। अब मात्र डेढ़ फीसदी क्लिक इस ही फीचर को मिलता है। फेसबुक ने साल 2014 में 'ट्रेंडिंग न्यूज' फीचर को लॉन्च किया था। तब से ये लगातार विवाद का विषय रहा है। 

पिछले साल दिसंबर में फेसबुक ने अपना 'टिकर' फीचर को हटाया था। साल 2011 में लॉन्च हुआ वो फीचर फेसबुक पर आपके दोस्तों की एक्टिविटीज को ट्रैक करता था। इससे पहले भी फेसबुक समय पर समय अपने फीचर में बदलाव लाता रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण