लाइव न्यूज़ :

विदेशमंत्री जयशंकर ने यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार से वार्ता की

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:02 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के कूटनीतिक सलाहकार अनवर गरगश से बातचीत की जो आपसी हितों की ‘क्षेत्रीय चिंताओं’ पर केंद्रित थी। माना जा रहा है कि जयशंकर और गरगश ने खाड़ी क्षेत्र की समग्र स्थिति के अलावा अफगानिस्तान संकट पर भी विचार-विमर्श किया। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘यूएई के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार डॉ.अनवर गरगश का स्वागत कर खुशी महसूस हो रही है। यह हमारे संबंधों में तेजी से हो रही प्रगति को रेखांकित करता है। आपसी हितों की क्षेत्रीय चिंताओं पर चर्चा हुई।’’ यूएई के वरिष्ठ राजनयिक का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है जब काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है। तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा किया था और उससे कुछ घंटे बाद ही अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गए थे। चार दिन बाद गनी संयुक्त अरब अमीरात में सामने आए। तालिबान के वरिष्ठ नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानेक्जई ने शनिवार को कहा कि उनका संगठन भारत के साथ अफगानिस्तान के कारोबार, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को कायम रखना चाहता है। उसने कहा कि भारत क्षेत्र का अहम देश है। स्तानेक्जई ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ हमारे कारोबार, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों के जरिये जुड़े हुए हैं और हम उसे कायम रखना चाहते हैं।’’ भारत फिलहाल इंतजार करो और देखों की नीति पर काम कर रहा है। वह देख रहा है कि अफगानिस्तान की नई सरकार केवल तालिबान की होती है या अन्य अफगान नेताओं से सत्ता में साझेदारी का समझौता होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?