लाइव न्यूज़ :

Exit Polls: अमेठी और रायबरेली में कौन मारेगा बाजी, स्मृति ईरानी और राहुल गांधी की साख दाव पर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2024 16:16 IST

एक सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है कि कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण अमेठी और रायबरेली सीट पर कौन जीत रहा है। अमेठी में स्मृति ईरानी ने 2019 में राहुल गांधी को हराया था। इस बार उनके सामने गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक्जिट पोल्स में भाजपा की सत्ता में तीसरी बार वापसी का अनुमान लगाया गया हैराहुल गांधी और भाजपा की स्मृति ईरानी दोनों के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत की भविष्यवाणीहिंदी भाषी राज्यों में भाजपा का जलवा बरकरार है

Amethi And Rae Bareli Exit Polls: एक्जिट पोल्स में भाजपा की सत्ता में तीसरी बार वापसी का अनुमान लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 80 लोकसभा सीटों में से 60 से ज्यादा जीतता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन इस बीच एक सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है कि कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण अमेठी और रायबरेली सीट पर कौन जीत रहा है। अमेठी में स्मृति ईरानी ने 2019 में राहुल गांधी को हराया था। इस बार उनके सामने गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा थे। वहीं रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। 

टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटों में से, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 69 सीटें मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 11 सीटें जीतने की उम्मीद है। ईटीजी सर्वेक्षण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा की स्मृति ईरानी दोनों के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत की भविष्यवाणी की गई है। राहुल गांधी, कभी अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रही रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके विजयी होने की उम्मीद है। अमेठी के भाजपा के पास रहने की उम्मीद है। 

इतना ही नहीं विपक्ष के तमाम दावों के बाद भी हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा का जलवा बरकरार है। हिंदी भाषी राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। 

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में केजरीवाल और कांग्रेस का गठबंधन मिल के भी बीजेपी को नहीं रोक पा रहा है। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में भाजपा 6 से 7 सीटें जीत सकती है। दिल्ली में भाजपा को 54 प्रतिशत मत मिलते दिख रहे हैं। उत्तर पूर्वी सीट पर मनोज तिवारी कन्हैया कुमार पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

इसके अलावा गुजरात में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। गुजरात पीएम मोदी के साथ खड़ा दिख रहा है। गुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां 1 सीट जीत सकती है। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में गुजरात की सभी सीटें बीजेपी ने जीती है। गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर घटा है।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा सारी 29 सीटें जीत सकती है। यहां कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा और राघोगढ़ भी कांग्रेस हारती दिख रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा को 61 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है। 

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता है। इसमें नीतीश कुमार कमजोर कड़ी साबित होते दिख रहे हैं। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 13 से 15, जेडीयू को 9 से 11, एलजेपी को 5, आरजेडी को 6 से 8, कांग्रेस को 1 से 2 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 55 प्रतिशत वोट और 23 से 25 सीट मिलता हुआ बताया जा रहा है। कर्नाटक में कुल 28 सीट हैं। यहां राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी इंडिया गठबंधन को केवल 3 से 5 सीट मिलती हुई दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में NDA को 22% वोट, 2-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024स्मृति ईरानीराहुल गांधीएग्जिट पोल्सअमेठीरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर