लाइव न्यूज़ :

Exit Polls 2022: एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानें किसकी बन रही है सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 22:47 IST

एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक जहां कांग्रेस पार्टी को 32 से 38 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो वहीं टाइम्स नाउ वीटो पोलिंग एजेंसी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अपनी दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है।

Open in App

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही 10 मार्च को आएंगे। सोमवार को आए एग्जिट पोल के मुताबिक पहाड़ी राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक जहां कांग्रेस पार्टी को 32 से 38 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो वहीं टाइम्स नाउ वीटो पोलिंग एजेंसी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अपनी दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है।

इसके एग्जिट पोल में बीजेपी को 37 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि कांग्रेस को 31 और एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है। ज़ी न्यूज़-डिजाइन बॉक्स्ड ने उत्तराखंड में कांग्रेस को 35 से 40 सीटें दिखा रहा है। 70 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार है। यहां चुनाव वाले दिन 13 जिलों की सीटों में 62.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। असल नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी को यहां 43 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी यहां इतिहास रच सकती है। क्योंकि यहां हर पांच साल बाद सत्ता में परिवर्तन होता रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 24 सीट व अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस पार्टी ने यहां हरीष रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। 

एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कहा है कि सभी एग्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। मुझे लगता है कि असल नतीजे जब आएंगे उसमें भाजपा की कई ज्‍यादा सीटें आने वाली हैं और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनाव परिणामः चुनावी रेवड़ी से उड़ रहा लोकतंत्र का मजाक

भारतBihar Exit Poll Result 2025: राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट?, ‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोल, 8 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार?

भारतBihar Exit Poll Result 2025: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी कौन?, ‘एक्सिस माय इंडिया’ पोल में खुलासा, देखिए भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस का प्रदर्शन

भारतBihar Exit Poll Result 2025: एनडीए को 121-141 और महागठबंधन को 98-118 सीट?, एक्सिस माई इंडिया पोल

भारतBihar Exit Poll Result 2025: एनडीए के साथ एससी, ईबीसी, ओबीसी और सवर्ण मतदाता?, महागठबंधन के साथ मुस्लिम-यादव वोटर, एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की