एग्जिट पोल के नतीजे: त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की वापसी, 36 से 45 सीटें आने की संभावना
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 20:37 IST2023-02-27T19:26:21+5:302023-02-27T20:37:59+5:30
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम: 60 विधानसभा सीटों वाले इस पूर्वोत्तर राज्य में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

एग्जिट पोल के नतीजे: त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की वापसी, 36 से 45 सीटें आने की संभावना
नई दिल्ली: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि राज्य में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा+ को 36 से 45 सीटों के आने की संभावना है। जबकि वाम दल+कांग्रेस को 6-11 सीट आ सकती हैं। जबकि टीएमपी को 9-16 विधानसभा सीटों पर जीत मिलने की संभावना है।
त्रिपुरा में 45 फीसदी वोट शेयर के साथ BJP-IPFT गठबंधन जीतेगा
इंडिया टुडे-माई एक्सिस इंडिया के अनुसार, बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन को 45 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन को 32 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।
एग्जिट पोल के मुताबिक अन्य के खाते में कोई सीट नहीं है। 60 विधानसभा सीटों वाले इस पूर्वोत्तर राज्य में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। नतीजे 2 मार्च को आएंगे। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा नगर बोरोदावली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने आशीष कुमार साहा को मैदान में उतारा है।
(कॉपी भाषा एजेंसी)