लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: घर में जलता है सिर्फ एक बल्ब लेकिन बिल थमाया 21,000 रुपये का

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 3, 2018 20:41 IST

यूं तो देश भर में बिजली कंपनियों की धोखाधड़ी और जरा सी खपत पर हजारों रुपयों का बिल थमा देना कोई नई बात नहीं है लेकिन एक 10 वॉट का बल्ब चार महीने जलता है और बिल 21 हजार 700 रुपये आ जाता है। ये मामला कहीं ओर का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है।

Open in App

भोपाल, 3 अगस्त। यूं तो देश भर में बिजली कंपनियों की धोखाधड़ी और जरा सी खपत पर हजारों रुपयों का बिल थमा देना कोई नई बात नहीं है लेकिन एक 10 वॉट का बल्ब चार महीने जलता है और बिल 21 हजार 700 रुपये आ जाता है। ये मामला कहीं ओर का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है।

दरअसल, भोपाल स्थित सीएम हाऊस से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हथाईखेड़ा के कोकता गांव इलाके में रहने इंदर सिंह को उस वक्त झटका लगा जब उन्हें बिजली कंपनी ने 21 हजार 700 रुपये का बिल थमा दिया।

लेकिन हैरानी इस बात की है घर में सिर्फ बिजली का एक बल्ब, कभी-कभी टेलिविजन और कभी-कभी पंखा चलता है। यूं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों को 200 रुपये प्रतिमाह की दर से बिजली मुहैया करवाने की बात कर रहे हैं लेकिन जिस गरीब शख्स को प्रतिमाह 300 रुपये पेंशन मिलती हो उसे 21 हजार रुपये का बिल थमा देना अपने आप में अजीब बात है।   

स्वास्थ समस्या के चलते इंदर अब काम नहीं कर सकते। उनकी पत्नी को भी पेंशन के रूप में 300 रुपये मिलते हैं। लेकिन बीते 2 महीनों से ठीक से राशन नहीं मिला है। गेंहू और चावल तो मिल रहे हैं लेकिन मिट्टी का तेल और शक्कर जैसी जरूरमंद चीजें बंद कर दी गई है।

देखें वीडियो- 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावभोपालशिवराज सिंह चौहानशिवराज सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण?, बर्थ डे एक दिन पहले सीएम डॉ. यादव ने दतिया को दी बड़ी सौगात?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी