लाइव न्यूज़ :

Exclusive: पर्यटन के लिए लंबी अवधि का वीजा देने की तैयारी में मोदी सरकार

By संतोष ठाकुर | Updated: November 29, 2019 08:15 IST

पहले चरण में यह सुविधा मित्रवत देशों के नागरिकों के लिए की जा सकती है. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ चर्चा की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटकों के लिए दीर्घकालिक वीजा व्यवस्था चीन जैसे देश में पहले से है.तुर्कमेनिस्तान और रूस में भी इस तरह की वीजा व्यवस्था है.

देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार पर्यटन के लिए दीर्घकालिक वीजा पर विचार कर रही है. इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने भी सैद्धांतिक रूप से अपनी सकारात्मकता दिखाई है. एक अधिकारी ने कहा कि हमारा मत है कि देश में पर्यटन बढ़ाने के लिए हम देश में आने वाले लोगों को लंबी अवधि का वीजा जारी करें. पहले चरण में यह सुविधा मित्रवत देशों के नागरिकों के लिए की जा सकती है. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ चर्चा की जा रही है.

विदेश मंत्रालय ने अपनी ओर से सैद्धांतिक रूप से सहमति दी है. पर्यटकों के लिए दीर्घकालिक वीजा व्यवस्था चीन जैसे देश में पहले से है. हालांकि वहां पर 30 दिन से अधिक रहने वालों को अपने हर दिन का अपना ब्यौरा साझा करना पड़ता है. उन्हें यह बताना पड़ता है कि वह चीन में रहने के दौरान प्रतिदिन वहां पर क्या कर रहे हैं. उन्हें अपना दैनिक कार्यक्रम साझा करना होता है.

तुर्कमेनिस्तान और रूस में भी इस तरह की वीजा व्यवस्था है. हालांकि इनकी विधि कुछ कठिन है. एक अधिकारी ने कहा कि करीब तीस देशों में इस तरह की सुविधा है. हम उनका अध्ययन कर रहे हैं. जिससे हम एक बेहतर और समग्र वीजा नीति बना पाएं. हमारा प्रयास है कि हमारी दीर्घकालिक वीजा नीति सबसे बेहतर हो और अन्य देशों को भी यह आकर्षित करें. हम मित्रवत देशों से भी इसको लेकर सलाह हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं.

टॅग्स :मोदी सरकारपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?