लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: BJP ने देवेंद्र फड़नवीस को अगले चुनाव में जुटने की दी सलाह, पार्टी का विचार, ज्यादा दिन नहीं चलेगी बेमेल सरकार

By संतोष ठाकुर | Updated: November 27, 2019 07:55 IST

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना की यह बेमेल सरकार है.

Open in App
ठळक मुद्देअगले कुछ दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हो सकती है. फड़नवीस ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इसकी सूचना दी और यह कहते हुए खेद भी जाहिर किया कि वह योजना को सही से अंजाम नहीं दे पाए.

महाराष्ट्र में सत्ता के खेल में हुए चौंकानेवाले फेरबदल के बावजूद भाजपा ने राज्य में अपने नेता देवेंद्र फड़नवीस पर ही भरोसा जताया है. पार्टी के शीर्ष ने उन्हें अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा है. पार्टी ने उन पर विश्वास जाहिर करते हुए कहा है कि यह बेमेल सरकार बहुत दिन नहीं चलेगी. ऐसे में उन्हें संघर्ष में जुट जाना होगा.

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद फड़नवीस ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इसकी सूचना दी और यह कहते हुए खेद भी जाहिर किया कि वह योजना को सही से अंजाम नहीं दे पाए. जिसके बाद उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कहा कि यह उनकी गलती नहीं है. अजित पवार ने अगर वादा पूरा नहीं किया तो यह उनकी गलती नहीं है. उन्हें तो अगले चुनाव के लिए जुट जाना चाहिए.

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि यह बेमेल की सरकार है. यह बहुत दिन नहीं चलेगी. राज्य इकाई को कहा गया है कि वह अपने उत्साह को कम न होने दे. महाराष्ट्र में बिना भाजपा के बनने वाली सरकार के गलत निर्णय और जनविरोधी नीति को लेकर जनता के बीच जाने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही इन दलों के पुराने बयानों पर भी इनसे जवाब मांगा जाएगा. हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हो सकती है. उसके बाद राज्य को लेकर अगली रणनीति पर बातचीत और क्रि यान्वयन शुरू होगा.

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी