लाइव न्यूज़ :

Excise Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, ईडी ने गहन पूछताछ के बाद किया अरेस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2024 21:57 IST

गिरफ्तारी से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी एक टीम दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ केजरीवाल के आवास पहुंची। जहां आप के राष्ट्रीय संयोजक से पूछताछ की। साथ ही उनके आवास की तलाशी भी ली गई। 

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लियाशुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को अदालत में पेश किया जाएगाआप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, केजरीवाल जेल से ही चलाएंगे सरकार

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार रात को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी एक टीम दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ केजरीवाल के आवास पहुंची। जहां आप के राष्ट्रीय संयोजक से पूछताछ की। साथ ही उनके आवास की तलाशी भी ली गई। 

आप नेता आतिशी ने कहा, "हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है... हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।''

गिरफ्तारी से पहले जब जांच एजेंसी की टीम मामले में केजरीवाल से पूछताछ कर रही थी तो उसी समय उनकी कानूनी टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें उत्पाद शुल्क नीति मामले में अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया गया था। केजरीवाल की कानूनी टीम मामले की तत्काल सुनवाई के लिए प्रयास कर रही है।

इसी मामले में पिछले ईडी ने पिछले हफ्ते भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया सहित शीर्ष नेताओं के साथ साजिश के जरिए आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को कथित तौर पर ₹100 करोड़ का भुगतान किया।

ईडी के एक बयान के अनुसार, "कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर" दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति-निर्माण और कार्यान्वयन में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आप के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos