लाइव न्यूज़ :

शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने उचित कदम नहीं उठाए : असम विधानसभा समिति

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:20 IST

Open in App

असम विधानसभा की समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि राज्य के आबकारी विभाग ने सीमावर्ती इलाकों में शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए ‘उचित कदम’ नहीं उठाए हैं। समिति ने सुझाव दिया है कि विभाग अपने नियंत्रण में सशस्त्र बटालियन का गठन करे ताकि इस ‘बढ़ती’ गैरकानूनी गतिविधि को नियंत्रित किया जा सके। विधानसभा की आबकारी विभाग से जुड़ी स्थायी समिति ने अपनी वर्ष 2021-22 के लिए तैयार रिपोर्ट में कहा है कि कई ‘‘तय नियमों का उल्लंघन हो रहा है’’ और अधिकारी इनका कड़ाई से अनुपालन कराएं। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘समिति ने पाया कि राज्य के सीमावर्ती इलाकों में कुछ स्थान गैर कानूनी शराब करोबार के केंद्र के तौर पर उभर आए हैं जिससे शराब से आने वाले राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। इसलिए अनुशंसा की जाती है कि आबकारी विभाग को ऐसे सीमावर्ती इलाके में ‘ऑफ लाइसेंस’ जारी करने चाहिए जिसका अभिप्राय है कि जहां शराब की बिक्री होती है वहां उसके सेवन की मनाही होती है।’’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ समिति ने पाया कि संबंधित विभाग की ओर से अरुणाचल प्रदेश से आने वाली शराब को सीमा पर रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए। इसलिए समिति अनुशंसा करती है कि आबकारी विभाग अरुणाचल प्रदेश से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जिसके तहत सीमा पर जांच चौकी स्थापित करना, सतर्कता बढ़ाना और अरुणाचल प्रदेश से लगते जिलों में प्रवर्तन गतिविधियों का विस्तार करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिस राज्य में क्या घोषणा?, 5 राज्यों में सरकार ने की तोहफे की बारिश?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम