लाइव न्यूज़ :

पूर्व राज्यपाल त्रिपाठी को थी उम्मीद, उनकी विदाई के दिन ममता रहेंगी मौजूद

By भाषा | Updated: July 30, 2019 04:37 IST

राज्य सरकार ने त्रिपाठी के लिए 11 जुलाई को राजभवन में विदाई भोज का आयोजन किया था और बनर्जी ने उस दिन राज्यपाल से मुलाकात की थी। त्रिपाठी के इलाहाबाद रवाना होने के वक्त हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उन्हें छोड़ने के लिए दो मंत्री अरूप राय और राजीव बनर्जी पहुंचे थे। 

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कथित तुष्टीकरण नीति के बारे में खुलकर बोलने वाले पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को उम्मीद थी कि राज्य से जब वह विदा होंगे तो उस वक्त राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहेंगी। राज्यपाल से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही।

त्रिपाठी ने रविवार को राजभवन से रवाना होने से पहले अपने करीबी सहयोगियों से इस बारे में चर्चा की थी । सूत्रों ने कहा, ‘‘ माननीय राज्यपाल को लगा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें विदा करने के लिए आएंगी। त्रिपाठी को राज्य से रवाना होने से पहले बनर्जी से ऐसी सद्भावना की उम्मीद थी। इसिलए भी कि वह यहां पांच साल रहे।’’

त्रिपाठी का उनके कार्यकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव रहा था। उन्होंने शनिवार को कहा था कि बनर्जी की तुष्टीकरण नीति से राज्य के सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ममता के पास उनके फैसले को लागू करने के लिए दृष्टिकोण और शक्ति है लेकिन उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू रखने और संयम बरतने की जरूरत है ।

राज्य के नए राज्यपाल जगदीप धनकड़ मंगलवार को पद की शपथ लेंगे। राज्य सरकार ने त्रिपाठी के लिए 11 जुलाई को राजभवन में विदाई भोज का आयोजन किया था और बनर्जी ने उस दिन राज्यपाल से मुलाकात की थी। त्रिपाठी के इलाहाबाद रवाना होने के वक्त हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उन्हें छोड़ने के लिए दो मंत्री अरूप राय और राजीव बनर्जी पहुंचे थे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ