लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद शिमला से लाई गईं दिल्ली

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 23, 2018 14:34 IST

सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ छरबरा में निर्माणाधीन अपने मकान का काम देखने शिमला आई थीं। 

Open in App

नई दिल्ली, 23 मार्च। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें शिमला से दिल्ली लाया गया है। बीती रात उन्होंने बेचैनी की शिकायत थी। सोनिया अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ छरबरा में निर्माणाधीन अपने मकान का काम देखने शिमला आईं थीं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी के साथ मौजूद एक डॉक्टर ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्र को फोन कर सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने की सूचना दी और उन्हें फौरन एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए कहा था। 

इस बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर चंद ने कहा कि, सोनिया गांधी जल्द अपनी कार से रवाना हो गईं और डॉक्टरों की एक टीम रास्ते में उनसे मिली। शिमला से दिल्ली से जाते वक्त रास्ते में उन्होंने कुछ देर पंचकुला में विश्राम किया। डॉक्टरों की एक टीम चंडीगढ़ तक सोनिया गांधी के साथ थी। ताजा जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की हालत अब पहले से बेहतर है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब