लाइव न्यूज़ :

बीजेपी स्थापना दिवस पर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-सबको पता है, क्यों छोड़ी पार्टी

By स्वाति सिंह | Updated: April 6, 2019 15:49 IST

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है।  कभी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से शुमार रहे शत्रुघ्न अपनी पार्टी के भीतर महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की लगातार आलोचना करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे बारी मन से बीजेपी छोड़ रहे हैं।बीजेपी ने पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने ऐलान के बाद ये तय माना जा रहा है कि पटना साहिब से उनको ही टिकट दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पूर्व बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे बारी मन से बीजेपी छोड़ रहे हैं।

पार्टी में शामिल होने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया कि बीजेपी के कुछ लोगों और नीतियों के कारण उनके पास पार्टी छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प बाकी नहीं रह गया था। 

शत्रुघ्न सिन्हा vs रविशंकर प्रसाद में हो सकता है इस बार मुकाबला बीजेपी ने पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जिसको लेकर बीजेपी में ही विरोध के स्वर देखे गए हैं। इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के टिकट कटने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि यहां से  क्षेत्र से टिकट के प्रवल दावेदार आरके सिन्हा को दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं होने से आरके सिन्हा के समर्थक रविशंकर प्रसाद से नाराज हैं। टिकट मिलने के बाद जब पहली बार रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे थे तो उनके स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक वहां फूल-माला के साथ आए हुए थे लेकिन उसकी बीच रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थकों में हाथापाई हो गई थी। 

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने ऐलान के बाद ये तय माना जा रहा है कि पटना साहिब से उनको ही टिकट दिया जाएगा। शनिवार को शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कांग्रेस का हाथ थामा। 

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है।  कभी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से शुमार रहे शत्रुघ्न अपनी पार्टी के भीतर महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की लगातार आलोचना करते रहे हैं। बिहार में कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों राजद एवं रालोसपा सहित अन्य छोटे दलों के "महागठबंधन" शामिल है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पटनाबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर