लाइव न्यूज़ :

ईएसआईसी से जनवरी में 11.55 लाख नए सदस्य जुड़े, जानिए आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 13:59 IST

Employees’ State Insurance Corporation: आंकड़ों के अनुसार सकल रूप से ईएसआईसी की योजना से जून 2020 में 8.87 लाख, मई में 4.89 लाख और अप्रैल में 2.63 लाख सदस्य जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त में सुधरकर 9.5 लाख, सितंबर में 11.58 लाख और अक्टूबर 2020 में 12.09 लाख रही। दिसंबर में यह बढ़कर 12.22 लाख पहुंच गयी। 2019-20 में ईएसआईसी की योजनाओं से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 1.51 करोड़ रही जो 2018-19 में 1.49 करोड़ थी।

Employees’ State Insurance Corporation: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से इस साल जनवरी में 11.55 लाख नये सदस्य जुड़े।

इससे पूर्व माह में इस योजना से 12.22 लाख सदस्य जुड़े थे। ताजा आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट का हिस्सा है। आंकड़ों के अनुसार सकल रूप से ईएसआईसी की योजना से जून 2020 में 8.87 लाख, मई में 4.89 लाख और अप्रैल में 2.63 लाख सदस्य जुड़े थे।

यह बताता है कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ में ढील दिये जाने के बाद से योजनाओं से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ी है यानी नये लोगों को नियमित वेतन पर रोजगार प्राप्त हुए। जुलाई 2020 में ईएसआईसी की योजना से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या सकल रूप से 7.63 लाख थी जो अगस्त में सुधरकर 9.5 लाख, सितंबर में 11.58 लाख और अक्टूबर 2020 में 12.09 लाख रही। वहीं दिसंबर में यह बढ़कर 12.22 लाख पहुंच गयी।

एनएसओ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में ईएसआईसी की योजनाओं से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 1.51 करोड़ रही जो 2018-19 में 1.49 करोड़ थी। सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान करीब 83.35 लाख नये अंशधारक ईएसआईसी योजना से जुड़े थे। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2017 से जनवरी 2021 के दौरान ईएसआईसी से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 4.75 करोड़ रही।

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की योजनाओं से जुड़ने वाले नये अंशधारकों के आंकड़ों पर आधारित है। एनएसओ इन संगठनों के आंकड़े अप्रैल 2018 से जारी कर रहा है। इसमें सितंबर 2017 से आंकड़े लिये गये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार शुद्ध रूप से ईपीएफओ से जनवरी में 13.36 लाख नये अंशधारक जुड़े। यह दिसंबर 2020 के 10.81 लाख से अधिक है। इसमें कहा गया है कि सितंबर 2017 से जनवरी 2021 के दौरान करीब 4.03 करोड़ (सकल) नये अंशधारक ईपीएफओ योजना से जुड़े।

‘भारत में पेरोल (नियमित वेतन पर रखे गये लोग) रिपोटिंग: रोजगार परिदृश्य-जनवरी 2021’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि सदस्यों की संख्या विभिन्न स्रोतों से ली गयी है, ऐसे में आंकड़ों में दोहराव हो सकता है और अनुमान को जोड़ा नहीं जा सकता। एनएसओ ने यह भी कहा कि रिपोर्ट संगठित क्षेत्र में रोजगार के परिदृश्य को बताती है और यह समग्र रूप से नौकरी का आकलन नहीं करती।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनदिल्लीमुंबईभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील