लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अन्य लोगों ने किसान आंदोलन को दिया समर्थन

By भाषा | Updated: February 3, 2021 14:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अनेक लोगों ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

दरअसल अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था, इसके बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं की हैं।

थनबर्ग ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’’

उन्होंने इसके साथ ही सीएनएन की एक खबर टैग की जिसका शीर्षक था ‘ प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प के बीच भारत ने नयी दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा बंद की।’

हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने कहा,‘‘ यह महज इक्तेफाक नहीं है कि अभी एक माह भी नहीं हुआ कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला हुआ और जब हम बात कर रहे हैं उस वक्त सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।’’

पेशे से वकील मीना हैरिस ने ट्वीट किया,‘‘ यह जुड़ा हुआ है। हम सब को भारत के इंटरनेट बंद करने और किसानों के प्रदर्शन पर अर्धसैन्य बलों की हिंसा पर आक्रोशित होना चाहिए।’’

इससे पहले रिहाना ने ट्वीट किया,‘‘ हम किसानों के आंदोलन के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’’

नौ साल की नन्ही जलवायु कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने थनबर्ग से प्रदर्शन को समर्थन देने का अनुरोध किया था और कहा था कि किसान पहले ही जलवायु परिवर्तन जैसे संकट का सामना कर रहे हैं।

उसने ट्वीट किया,‘‘ ग्रेटा थनबर्ग लाखों भारतीय किसानों की आवाज को समर्थन दें। यह उनके अधिकारों का विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक प्रदर्शन है।’

कंगुजम को भारत की ग्रेटा थनबर्ग भी कहा जाता है।

जलवायु परिवर्तन पर युगांडा की कार्यकर्ता वानेसा नकाटे ने भी किसानों के प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

उन्होंने कंगुजम को टैग करते हुए कहा,‘‘ हमें भारत में हो रहे किसानों के प्रदर्शनों पर आवाज उठानी चाहिए।’’

कंगुजम ने एक अन्य ट्वीट में कहा,‘‘ प्रिय मित्रों, ठंड के इस मौसम में सड़कों पर सो रहे हमारे गरीब किसान आपसे कोई अपेक्षा नहीं रखते। उनके मुद्दे पर प्यार और समर्थन भरा एक ट्वीट उनके लिए बहुत मायने रखता है। हमारे भारतीय सेलेब्रिटीज का कोई काम नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी