लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: भारी भीड़ के चलते केद्रीय सचिवालय, खान मार्केट, तीन अन्य मेट्रो स्टेशन बंद

By स्वाति सिंह | Updated: January 1, 2020 19:00 IST

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करते हुए नव वर्ष के दिन बुधवार को यहां इंडिया गेट पर काफी संख्या में लोगों ने संविधान बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन इंडिया गेट पर काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हुएइसके मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने कई मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए

नए साल के पहले दिन दिन यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार को बुधवार शाम को बंद कर दिया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, “केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, प्रगति मैदान, खान मार्केट और मंडी हाउस के प्रवेश तथा निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।

केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस में गाड़ियां बदली जा सकती हैं।” दिल्ली मेट्रो ने इससे पहले मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या पर भारी भीड़ को देखते हुए व्यस्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी।

बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करते हुए नव वर्ष के दिन बुधवार को यहां इंडिया गेट पर काफी संख्या में लोगों ने संविधान बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

प्रदर्शनकारियों के संकल्प लेने से पहले और बाद में वहां ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ एवं ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ नया साल मनाने के लिए इंडिया गेट पर आम लोगों के उमड़ने से भारी भीड़ जमा हो गई। इस वजह से आसपास के इलाकों में वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप