लाइव न्यूज़ :

Anant Ambani-Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट संग मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत ने की सगाई, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2023 18:55 IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई आज मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटिला में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत अंबानी ने गुरुवार को उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई की।उनकी सगाई मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटिला में हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।अनंत अंबानी जल्द ही एक भव्य समारोह में राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

मुंबई: कारोबारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरुवार को उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई की। उनकी सगाई मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटिला में हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। अनंत अंबानी जल्द ही एक भव्य समारोह में राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, उनकी शादी कब होगी इसकी तारीख सामने नहीं आई है। 

राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वह गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम में प्रशिक्षण लिया है और श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठाकर की शिष्या हैं। जून 2022 में अंबानी परिवार द्वारा Jio वर्ल्ड सेंटर में एक भव्य अरंगेत्रम समारोह की मेजबानी करने के बाद राधिका ने सुर्खियां बटोरीं।

'अरंगेत्रम' एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ औपचारिक प्रशिक्षण पूरा होने पर एक नर्तक द्वारा मंच पर चढ़ना है। वर्षों के प्रशिक्षण के बाद भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत के छात्र का यह पहला मंच प्रदर्शन है। अनंत ने जहां अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, वहीं राधिका न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। 

अनंत को अपने पिता द्वारा चलाए जा रहे तेल-से-टेलीकॉम-से-खुदरा समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नए ऊर्जा कारोबार को संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है। वह Jio Platforms समूह की दूरसंचार और डिजिटल कंपनी और Reliance Retail Ventures के बोर्ड में हैं।

मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, इसमें आकाश और ईशा और सबसे छोटे बेटे अनंत हैं। उनकी बेटी ईशा ने दिसंबर 2018 में पीरामल समूह के वारिस आनंद पीरामल से शादी की। आकाश ने मार्च 2019 में हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी की थी। उनका दो साल का बेटा पृथ्वी है।

टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी