लाइव न्यूज़ :

झारखंड में ईडी का एक्शन, कांग्रेस विधायक के घर समेत 12 स्थानों पर मारा छापा

By अंजली चौहान | Updated: May 30, 2023 13:29 IST

झारखंड में ईडी ने मंगलवार को छापेमारी की है, राज्य में 12 स्थानों पर छापेमारी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में ईडी ने मंगलवार को छापेमारी की है ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के आवास पर की छापेमारी ईडी ने राज्य में करीब 12 स्थानों पर की छापेमारी

रांची: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। ईडी ने बड़े स्तर की कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के आवास समेत उनके करीबियों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने रांची में चार और देवघर और आस-पास के इलाकों सहित पूरे झारखंड में 12 स्थानों पर छापेमारी की। मामला कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव व अन्य पर आयकर कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामले की जांच कर रहा है। 

गौरतलब है कि ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान कांग्रेस विधायक के डोरंडा स्थित आवास पर छापेमारी की है। साथ ही पूर्व इंजीनियर शिवकुमार सिंह यादव और रातू रोड निवासी नीरज सिंह के यहां भी छापेमारी की है। 

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने कुछ महीने पहले छापेमारी की थी। प्रदीप यादव ने 2019 का विधानसभा चुनाव झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर जीता था लेकिन 2020 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे वहीं अनूप सिंह ने अपने पिता राजेंद्र सिंह के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयझारखंडकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप