लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, इलाके को घेर कर तेज हुआ तलाश अभियान

By आजाद खान | Updated: May 14, 2023 13:59 IST

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है और मुठभेड़ जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू है। इस मुठभेड़ में आतंकियों ने गोलियां चलाई थी जिसका जवाब जवानों ने दिया है। इससे पहले भारतीय सेना ने पड़ोसी देश से एक घुसपैठ की कोशिश को भी नाकाम किया है।

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में संगम इलाके के अंदन में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान चलाया है। 

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है और मुठभेड़ जारी है। 

भारतीय सेना ने घुसबैठ की कोशिश नाकाम की थी

जम्मू और कश्मीर पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुआ था। इस की जानकारी देते हुए कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया था और कहा था कि अनंतनाग के अंडवान सागर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है और मौके पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है। 

सेना के एक सूत्र ने एएनआई को बताया कि इससे पहले शनिवार को भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में तड़के घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया था। ऐसे में भारतीय सेना द्वारा इस कोशिश को नाकाम करने के बाद पाकिस्तान द्वारा उड़ाए गए क्वाडकॉप्टर को वापस लेने के लिए पड़ोसी देश को मजबूर भी होना पड़ा था। 

इससे पहले घुसपैठ की कोशिश हुई थी नाकाम, 2 आतंकी हुए थे ढेर

इस पर बोलते हुए सूत्रों ने कहा है कि आतंकवादियों और भारतीय सेना के सैनिकों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। उनके अनुसार, "जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आज सुबह आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। आतंकवादियों और सैनिकों के बीच खूब फायरिंग हई थी।" 

बता दें कि इससे पहले तीन मई को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था और एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार भी गिराया था। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी