लाइव न्यूज़ :

सोने पर कर्ज देने वाली कंपनी के दफ्तर में लूटपाट करने पहुंचे लुटेरों से भिड़े कर्मचारी व ग्राहक

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:14 IST

Open in App

दुर्ग, 12 अगस्त छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जब हथियारबंद लुटेरे सोने पर कर्ज देने वाली एक कंपनी के दफ्तर में लूटपाट के इरादे से पहुंचे तो कर्मचारी और ग्राहक उनसे भिड़ गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार हो गया है।

दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचरीपारा में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में लूटपाट करने पहुंचे लुटेरों पर कार्यालय के कर्मचारी और ग्राहक भारी पड़ गए। कर्मचारियों और ग्राहकों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी विनय बाफना (54) को गिरफ्तार कर लिया, जो दुर्ग का निवासी है, जबकि उसके फरार साथी की पहचान छतरपुर (मध्यप्रदेश) निवासी आदर्श के रूप में हुई है जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने बताया कि आज दोपहर बाद लगभग 1.30 बजे दो लुटेरे पचरीपारा स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में ग्राहक बनकर पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर कैशियर को अपने कब्जे में ले लिया।

ध्रुव ने बताया कि इस दौरान दफ्तर के किसी कर्मी ने अलार्म बजा दिया तो लुटेरे हड़बड़ा गए और मौके का फायदा उठाते हुए एक कर्मचारी बाफना से भिड़ गया। हाथापाई के दौरान बाफना की पिस्तौल गिर गई।

उन्होंने बताया कि जब लुटेरे के हाथ से पिस्तौल गिर गई तो दूसरा लुटेरा आदर्श वहां से भाग गया। अधिकारी के मुताबिक, ग्राहकों ने दफ्तर का शटर बंद कर दिया और कर्मचारी की मदद से लुटेरे बाफना को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और आरोपी बाफना को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी बाफना से एक पिस्तौल, तीन कारतूस तथा एक कार बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos