लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद मामला: अगले सप्ताह तय किए जा सकते हैं आरोप, सभी आरोपियों को अदालत में मौजूद रहने के लिए कहा गया

By विशाल कुमार | Updated: April 20, 2022 08:05 IST

विशेष न्यायाधीश दिनेश ई. कोठालीकर ने आरोपी के वकीलों और एनआईए के विशेष लोक अभियोजक से कहा कि अगर दोनों पक्ष सहयोग करते हैं तो अगली सुनवाई में आरोप तय करके मुकदमा आगे बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने आरोपियों और एनआईए दोनों को मामले को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाने का निर्देश दियाकोर्ट ने सभी आरोपियों को अगले सप्ताह 27 अप्रैल को सुनवाई के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा।मामले में पुणे पुलिस ने 2018 में नौ आरोपियों को और सात अन्य को एनआईए ने 2020 में गिरफ्तार किया था।

मुंबई: एल्गार परिषद मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने मंगलवार को आरोपियों और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) दोनों को मामले को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया और सभी आरोपियों को अगले सप्ताह 27 अप्रैल को सुनवाई के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष न्यायाधीश दिनेश ई. कोठालीकर ने आरोपी के वकीलों और एनआईए के विशेष लोक अभियोजक से कहा कि अगर दोनों पक्ष सहयोग करते हैं तो अगली सुनवाई में आरोप तय करके मुकदमा आगे बढ़ सकता है।

मामले में पुणे पुलिस ने 2018 में नौ आरोपियों को और सात अन्य को एनआईए ने 2020 में गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई अभी शुरू होनी बाकी है।

आरोपियों ने विशेष अदालत को बताया था कि उन्होंने पुणे पुलिस और एनआईए द्वारा जांच के दौरान जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की क्लोन प्रतियां मांगी थीं।

पिछले सप्ताह इतने ही आरोपितों को चार प्रतियों की आपूर्ति की गई। मंगलवार को एक और पांच को एनआईए द्वारा उपलब्ध कराया गया था। विशेष न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि मामले में वकील उपलब्ध प्रतियां एकत्र करें, ताकि मामला आगे बढ़ सके।

इसने एनआईए को शेष प्रतियां अगली तारीख तक अन्य आरोपियों को देने का भी निर्देश दिया। एनआईए ने पिछले साल अगस्त में आरोपों का मसौदा पेश किया था जिसके आधार पर अदालत आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला करेगी।

टॅग्स :Elgar Parishadएनआईएकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज