पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हाथी मृत मिला
By भाषा | Published: November 17, 2021 10:34 AM2021-11-17T10:34:38+5:302021-11-17T10:34:38+5:30
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 17 नवंबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बुधवार सुबह एक हाथी मृत पाया गया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हाथी का शव जिले के बनारहाट इलाके में मोगोलकोटा रवा बस्ती में धान के खेत में पाया गया। संदेह है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई।
वन अधिकारियों ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया और मृत हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।