लाइव न्यूज़ :

Elections 2023: आप ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए जारी की अपनी पहली लिस्ट, देखें किसे मिला मौका

By रुस्तम राणा | Updated: September 8, 2023 22:15 IST

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए आप ने भोपाल की दो विधानसभा सीट हुजूर से डॉ रविकांत द्विवेदी, मुरैना से रमेश उपाध्याय और दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की दोनों राज्यों में चुनाव के लिए जारी लिस्ट में 10-10 उम्मीदवारों के नाम एमपी में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आईएस मौर्य को विदिशा के सिरोंज से उम्मीदवार बनाया गया है15 सितंबर के बाद EC कभी भी इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आगामी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। पार्टी द्वारा दोनों राज्यों के चुनाव के लिए जारी की गई पहली लिस्ट में 10-10 उम्मीदवारों के नाम दिए हैं। 

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए आप ने भोपाल की दो विधानसभा सीट हुजूर से डॉ रविकांत द्विवेदी, मुरैना से रमेश उपाध्याय और दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्र को टिकट दिया है। गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार को मैदान में उतारा है। 

सेवड़ा से संजय दुबे पार्टी के प्रत्याशी हैं। दिलचस्प बात ये है कि आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आईएस मौर्य को विदिशा के सिरोंज से उम्मीदवार बनाया गया है। पीतलवाड़ (आरक्षित) सीट से कोमल दामोर, सिरमौर से सरिता पाण्डेय, सिरोंज- आईएस मोरे और महराजपुर से इं. रामजी पटेल को मौका दिया है।

 

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दंतेवाड़ा से बब्लूराम भवानी, नरायनपुर से नरेंद्र कुमार नाग, अकलतारा- आनंद प्रकाश मिरि, भानुप्रतापपुर- कोमल हुपेंडी, कोरबा से विशाल केलकर, राजिम से तेजराम विरोधी, पाठलगोन से राजराम लाकरा, कावर्धा से खड़गराज सिंह, भाटगांव से सुरेंद्र गुप्ता और कनकुरी से लुइस मुंज को मौका दिया है।

गौरतलब है कि इसी साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलांगना में विधानसभा चुनाव होंगे। इन राज्यों में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में भारतीय निर्वाचन आयोग पूरी तरह लगा है। उम्मीद है कि 15 सितंबर के बाद आयोग कभी भी इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीछत्तीसगढ़ चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए