लाइव न्यूज़ :

Election Results 2022: कांग्रेस ने हार को किया स्वीकार, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणामों पर जल्द करेगी मंथन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 17:15 IST

गुरुवार को पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता में कहा, 5 राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के विपरीत आए हैं। हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने परिणामों पर मंथन करने के लिए जल्द ही CWC की बैठक बुलाने का फैसला कांग्रेस ने पंजाब की हार का पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर फोड़ा ठीकरा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने निराशाजनक प्रदर्शन से निराश है। कांग्रेस ने इन चुनावों में अपनी हार को भी स्वीकार किया है। पार्टी जल्द ही चुनाव के परिणामों को लेकर मंथन करेगी। पार्टी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। 

गुरुवार को पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता में कहा, 5 राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के विपरीत आए हैं। हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे। सोनिया गांधी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है। 

पंजाब में जहां कांग्रेस सत्तारूढ़ है, वहां पर पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशा जनक रहा। सीएम चन्नी चहां अपनी दोनों सीट से हार तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमृतसर ईस्ट सीट से जीतने में विफल रहे। सीएम चन्नी का बचाव करते हुए कांग्रेस ने पंजाब में हार का ठीकरा पार्टी को छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर पर फोड़ा दिया।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, पंजाब में, कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के माध्यम से एक नया नेतृत्व प्रस्तुत किया, जो धरती पुत्र हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के तहत 4.5 साल की पूरी सत्ता विरोधी लहर को दूर नहीं किया जा सका और इसलिए लोगों ने बदलाव के लिए आप को वोट दिया।

चुनाव परिणाम के रुझानों पर नजर डालें तो कांग्रेस यूपी में 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पंजाब में 19 सीटें जीतने के करीब है, गोवा में 12 सीटों पर जीत रही है, उत्तराखंड में 18 सीटों पर जीत रही है, तो वहीं मणिपुर में 4 सीटें जीत रही है। हालांकि अभी वोटों की गिनती जारी है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसRandeep Singh Surjewala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील